उत्तराखंड:(मौसम अलर्ट) आज से बारिश के आसार प्रदेश के इन जिलों में

ख़बर शेयर करें

देहरादून- उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में रविवार से हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार हैं मौसम विभाग द्वारा इस का पूर्वानुमान जारी किया गया है जबकि मैदानी इलाकों में मौसम साफ रहने की संभावनाएं हैं।

उत्तराखंड मौसम विभाग के निदेशक डॉ विक्रम सिंह के मुताबिक रविवार को उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले इलाकों में जबकि सोमवार और मंगलवार और बुधवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है इसके अलावा देहरादून उधम सिंह नगर नैनीताल समेत अन्य जिलों में मौसम साफ रहेगा और अधिकतम तापमान 31 डिग्री तक रह सकता है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad