उत्तराखंड-(मौसम अलर्ट) आज प्रदेश में भारी वर्षा के आसार, सात जिलों में छुट्टी, रहे सावधान

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के चलते जनजीवन प्रभावित है। मौसम विज्ञान केंद्र की माने तो राज्य में फिलहाल बारिश से राहत के आसार नहीं है। मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य में अगले 72 घंटे भारी बारिश का रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र ने 23 और 24 अगस्त को भारी वर्षा का रेड अलर्ट जबकि 25 अगस्त को ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
आज का मौसम पूर्वानुमान (Uttarakhand Weather Today):

मौसम विज्ञान केंद्र के ने आज 23 अगस्त बुधवार को राज्य के 8 जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जबकि अन्य जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

राज्य के आठ जिलों टिहरी, देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, बागेश्वर, चम्पावत, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिले में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा में बारिश का येलो अलर्ट है।
सात जिलों में बंद रहेंगे स्कूल

भारी बारिश के रेड अलर्ट को देखते हुए उत्तराखंड के चंपावत, हरिद्वार, टिहरी, पौड़ी, देहरादून, बागेश्वर और नैनीताल में 23 अगस्त बुधवार को कक्षा 01 से 12 तक के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है। इसके साथ ही समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों में भी अवकाश रहेगा।
दो दिन भारी बारिश की संभावना, रेड अलर्ट जारी

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉक्टर विक्रम सिंह के मुताबिक राज्य में दो दिन तक भारी बारिश की आशंका है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, 23 और 24 अगस्त को आठ जिलों टिहरी, देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, बागेश्वर, चम्पावत, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिले में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा में बारिश का येलो अलर्ट है। मौसम निदेशक के मुताबिक 25 अगस्त को भी बारिश का दौर जारी रहेगा इस दिन ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम निदेशक के मुताबिक 26 अगस्त के बाद बारिश में कुछ कमी आने की संभावना है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad