उत्तराखंड-(मौसम अलर्ट)प्रदेश में अगले 4 दिन इन जगहों में होगी भारी वर्षा

Ad
ख़बर शेयर करें

देहरादून- उत्तराखंड में आगामी 31 जुलाई तक कई जगह भारी बारिश होने की आशंका जताई गई है मौसम विभाग के जनपद स्तरीय पूर्वानुमान के मुताबिक बागेश्वर, चंपावत, उधम सिंह नगर जिले में गुरुवार को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है जबकि शुक्रवार यानी 29 जुलाई को देहरादून और नैनीताल के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट है। और 30 जुलाई को देहरादून, टिहरी, पौड़ी, चंपावत नैनीताल में बारिश का अलर्ट है। और 31 जुलाई को देहरादून टिहरी, पौड़ी, चंपावत, नैनीताल जिले में भारी बारिश का अलर्ट है इस दौरान मौसम विभाग द्वारा भूस्खलन चट्टान खिसकने और यातायात बाधित होने की चेतावनी जारी की है।मौसम विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटे में नैनीताल जिले में 50.5 मिलीमीटर, बेरीनाग में 36.5 मिलीमीटर, डीडीहाट में 34.5 मिलीमीटर, देहरादून के सहस्त्रधारा में 30 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad