उत्तराखंड-(मौसम अलर्ट) आज प्रदेश के इन जनपदों में भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट, पिछले 24 घंटे में भी रिकॉर्ड तोड़ वर्षा

Ad
ख़बर शेयर करें

देहरादून- उत्तराखंड में बारिश का कहर लगातार जारी है, मौसम विभाग ने अगले 3 अगस्त तक भारी बारिश की संभावना जताई है बरसात के मद्देनजर मौसम विभाग ने अगले 3 दिन ऑरेंज अलर्ट जोन में रखे हैं। जनपद स्तरीय मौसम चेतावनी के मद्देनजर पर्वतीय और मैदानी जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। रविवार को भी राज्य के विभिन्न जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। इसके अलावा एक और 2 अगस्त को देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल, चंपावत और उधम सिंह नगर में भी भारी बारिश की संभावना है 3 को नैनीताल और बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना जताई गई है।मानसून के पूरे सक्रिय रहने के चलते पिछले 24 घंटे में सामान्य से 90 फ़ीसदी अधिक बारिश दर्ज की गई है अल्मोड़ा जिले में 29 मिलीमीटर बागेश्वर जिले में 42 मिलीमीटर चमोली जिले में 26 मिलीमीटर देहरादून जिले में 52 मिलीमीटर नैनीताल जिले में 21 मिलीमीटर हरिद्वार जिले में 44 मिलीमीटर रुद्रप्रयाग में 50 मिलीमीटर और उत्तरकाशी में 20 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई है इसके अलावा टनकपुर में 95 एमएम, ज्योलिकोट में 56 एमएम, धनोल्टी में 51 एमएम, नैनीताल में 41 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई है।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad