उत्तराखंड-(मौसम अलर्ट) फरवरी माह में भी मौसम अलर्ट

ख़बर शेयर करें

देहरादून- फरवरी का पहला सप्ताह प्रारंभ हो गया है धूप खिलने से मौसम में कुछ राहत है लेकिन ठंडक अभी कम नहीं होने को है। पर्वतीय क्षेत्रों में पिछले दिनों हुई बर्फबारी के बाद मौसम में अभी भी ठंडक बरकरार है। और ठंडी हवा चल रही है इन सब के बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर तत्कालिक मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए 2 जनपदों में कोहरे की संभावना जताते हुए कहा कि राज्य के उधम सिंह नगर और हरिद्वार जनपदों के मैदानी क्षेत्र में सुबह 6:00 बजे से 9:00 बजे तक कोहरा छाए रहने की संभावना है ।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad