उत्तराखंड-(मौसम अलर्ट)सामने आया मौसम अपडेट अगले 4 दिनों के लिए , इन जिलों में बरसात का अलर्ट जारी

ख़बर शेयर करें

देहरादून- मौसम विभाग ने एक बार फिर शाम 5:30 बजे 4 दिन का मौसम बुलेटिन जारी करते हुए 29 तारीख तक अलर्ट जारी किया है जिसके तहत 26 जुलाई को येलो अलर्ट जारी करते हुए मौसम विभाग ने राज्य के देहरादून, उत्तरकाशी तथा बागेश्वर जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना जताई है। जबकि 27 जुलाई को उत्तरकाशी, चमोली,रुद्रप्रयाग, बागेश्वर तथा नैनीताल जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना व्यक्त की है ।28 तारीख को जारी पूर्वानुमान के अनुसार उत्तराखंड राज्य के कुमाऊं क्षेत्र तथा इससे सटे गढ़वाल क्षेत्र के जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना व्यक्त की गई है जबकि 29 जुलाई को ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए राज्य में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना व्यक्त की गई है मौसम विभाग ने संवेदनशील इलाकों में मध्यम भूस्खलन और चट्टान गिरने के कारण सड़कों राज मार्ग में अवरोध उत्पन्न होने की संभावना बताई है जबकि पहाड़ी क्षेत्र में कही गई नालो और नदियों का तेज प्रभाव भी सक्रिय हो सकता है तथा निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन सकती है मौसम विभाग के निदेशक डॉ विक्रम सिंह ने कहा कि कहीं कहीं तेज बौछार के साथ-साथ अधिकांश स्थानों में हल्की से मध्यम वर्षा गर्जन के साथ हो सकती है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad