उत्तराखंड-(मौसम अलर्ट) प्रदेश में अगले 48 घंटे इन जनपदों में वर्षा और हिमपात का येलो अलर्ट

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड में अगले 48 घंटे मौसम का मिजाज बदला रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक राज्य के कई पर्वतीय जनपदों में गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना है। वहीं मैदानी इलाकों में भी कहीं कहीं आसमान में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है कुछ स्थानों में बिजली चमकने के साथ ही बूंदाबांदी भी हो सकती है मौसम विभाग द्वारा इसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आज 10 फरवरी उत्तराखंड राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और बागेश्वर जिले में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना है। देहरादून और टिहरी जिले कहीं कहीं हल्की बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। ऐसे में इन जिलों में यलो अलर्ट जारी है। इस दौरान गर्जन और आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad