उत्तराखंड:(मौसम अलर्ट)देखिए क्या तपते रहेंगे पहाड़ और मैदान?कितनी है बारिश की संभावना?

Ad
ख़बर शेयर करें

जून के पहले सप्ताह की अगर बात करें तो उत्तराखंड में पहाड़ी क्षेत्र हो या मैदानी सभी जगह भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। हालांकि, मई में भी गर्मी रही लेकिन बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत भी पहुंचाई।उत्तराखंड मौसम विभाग के मुताबिक आज भी प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा लेकिन मैदानी और पहाड़ी क्षेत्रों में कुछ जगहों पर अंधड़ चलने की आशंका बनी है।मौसम विभाग ने गढ़वाल मंडल के कुछ जनपदों में गर्म हवाएं भी चलने का अनुमान लगाया है। इसको लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। बारिश का पूर्वानुमान नहीं है। चारों धामों में भी मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा।मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक अगले कुछ दिन प्रदेश में मौसम शुष्क बना रह सकता है। कुमाऊं के लिए राहत की खबर है। तीन-चार दिन में कुमाऊं मंडल में कहीं-कहीं बादल छाने के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। मौसम विभाग की मानें तो फिलहाल गर्मी से किसी तरह की कोई राहत नहीं मिलने की संभावना नहीं है।इसलिए चारो तरफ सूरज की तपिश का सामना करना पड़ेगा।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad