उत्तराखंड :(मौसम) 16 और 17 को सूबे में भारी पड़ेगा मौसम

Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड में मौसम के तेवर लगातार बदलते जा रहे हैं जिसके चलते प्रदेश के उच्च हिमालयी वाले क्षेत्रों में कभी भारी बर्फबारी का दौर देखने को मिल रहा है तो कभी निचले इलाकों में बारिश के बाद अगले दिन धूप खिलने का नजारा देखने को मिल रहा है। उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर बाद करवट ले लिया है जहां मैदानी जिले उधम सिंह नगर और हरिद्वार पूरी तरह से कोहरे की चपेट में आ चुके हैं और कड़ाके की ठंड पड़ रही है। वही पर्वतीय क्षेत्रों में हुई बर्फबारी से तापमान में भारी गिरावट आ चुकी है। वहीं 16 जनवरी से 17 जनवरी को एक बार मौसम फिर से करवट लेने वाला है जिसके कारण बारिश और बर्फबारी की आशंका जताई गई है। उत्तराखंड में ये दो दिन पहाड़ी और मैदानी जिलों के लिए भारी पड़ सकतें हैं।वहीं बागेश्वर की अगर बात करें तो यहां सुबह से ही मौसम बदला बदला सा है और हल्की बारिश हो रही है।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
Ad
Ad