उत्तराखंड:(मौसम) आज प्रदेश के इन सात जिलों में भारी वर्षा की संभावना,रखें सावधानी

Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्र हों या मैदानी इस मानसून सीजन में लगातार बारिश का दौर जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक आगामी 17 अगस्त तक भारी वर्षा का सिलसिला जारी रहने की संभावना है जिसको लेकर अलर्ट भी जारी किया गया है।
मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक आज सोमवार 14 अगस्त को प्रदेश के 07 जनपदों में भारी बारिश की प्रबल संभावना है जिसको लेकर अलर्ट जारी किया गया है। 3 जिलों में स्कूलों की छुट्टी भी घोषित की गई है।
मौसम विभाग ने देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जिले के कई इलाकों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है जबकि, अन्य जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। ऑरेंज अलर्ट वाले इन 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट दिया गया है। राज्य के 3 जनपदों चंपावत , पौड़ी गढ़वाल और देहरादून में आज सोमवार को स्कूलों तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में छुट्टी का आदेश जारी किया गया है।
मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी अलर्ट के मुताबिक उत्तराखंड राज्य में 17 अगस्त तक भारी बारिश का दौर रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने 14 अगस्त को जहां राज्य के जनपदों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है वही 15, 16 और 17 अगस्त को प्रदेश भर में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
आपदा परिचालन केंद्र के अनुसार प्रदेश में 02 राष्ट्रीय और 02 बॉर्डर व 09 राज्य मार्ग सहित कुल 158 सड़कें अवरुद्ध हैं।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad