उत्तराखंड -(मौसम) आज इन इलाकों में बारिश की संभावना

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून सहित पर्वतीय इलाकों में शनिवार को हुई झमाझम बारिश के बाद तापमान में 1 से 2 डिग्री की गिरावट आने से गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक आज राज्य में कहीं धूप तो कहीं आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे पहाड़ी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश जबकि मैदानी क्षेत्रों में कहीं कहीं सतही हवाएं चलने की संभावना है मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य के अधिकांश इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने और बिजली चमकने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज रविवार दो जून को उत्तराखंड राज्य में मौसम का मिजाज बदला रहेगा। राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, देहरादून, पौड़ी, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत और नैनीताल जिले में कहीं-कहीं झोंकेदार हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। हरिद्वार और उधम सिंह नगर सहित मैदानी क्षेत्रों में दिन के समय 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सतही हवाएं चलने की भी संभावना है। वहीं अधिकतम तापमान 40 डिग्री के आसपास रहने से की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य के सभी जिलों में झोंकेदार हवाओं और बिजली चमकने को लेकर येलो अलर्ट की चेतावनी जारी की है।तापमान की स्थितिमौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज रविवार कोदेहरादून का अधिकतम तापमान 40 डिग्री जबकि न्यूनतम 22 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। शनिवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 42.1 और न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस रहा। पंतनगर का अधिकतम तापमान 39.5 और न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का तापमान 31.0 और न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस रहा। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 30.6 और न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस रहा।