उत्तराखंड: जानिए मौसम का हाल,आज इन जिलों में गरज- चमक का यलो अलर्ट

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड में अगले तीन दिन यानी 72 घंटे भीषण गर्मी और सताएगी। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहने से तापमान 4 या 5 डिग्री ऊपर रहने के आसार है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 20 मई तक लगातार तापमान बढ़ने के आसार हैं जबकि 21 मई से मौसम में बदलाव के आसार रहेंगे।आज का मौसम पूर्वानुमान मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक आज शुक्रवार 17 मई को उत्तरकाशी, चमोली ,रुद्रप्रयाग , देहरादून (पर्वतीय क्षेत्र) , पिथौरागढ़,बागेश्वर और चंपावत जिले में कहीं-कहीं बिजली चमकने की संभावना है मौसम विज्ञान केंद्र ने इन सभी सात जिलों को येलो अलर्ट पर रखा है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉक्टर विक्रम सिंह के मुताबिक राज्य में अगले दो-तीन दिन गर्मी का प्रकोप बना रहेगा। मैदानी इलाकों में तापमान 40 डिग्री के पार होने की संभावना है। मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहने से तापमान 4 या 5 डिग्री ऊपर रहने के आसार है। उन्होंने बताया 21 मई से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।गुरुवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा, टिहरी का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहा वहीं हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहा, मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहा, अल्मोड़ा का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।