उत्तराखंड :(मौसम ) सूबे बढ़ेगी ठंड ,हो सकती है इन जिलों में बर्फबारी-बारिश,देखिए अलर्ट

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड में पहाड़ हो या मैदान मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। नए साल तक बर्फबारी और ठंड के साथ- साथ अब कोहरे का प्रकोप भी लोगों को देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने मैदानी जिले हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में सुबह घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। हालांकि, अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। इस बीच कड़ाके की ठंड रहेगी। मौसम विभाग की माने तो अगले तीन दिन प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहने के आसार हैं। वहीं पर्वतीय क्षेत्रों में पाला परेशानी बढ़ा सकता है, जबकि मैदानी क्षेत्रों खासकर ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार में घना कोहरा छाने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। देहरादून समेत आसपास के क्षेत्रों में हल्की धुंध परेशानी बढ़ा सकता है। मौसम विभाग की मानें तो इस दौरान ज्यादातर क्षेत्रों में तापमान में भी एक से दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है।बताया जा रहा है कि प्रदेश भर में 26 से 30 दिसंबर तक मौसम शुष्क रहेगा। मैदानी इलाकों में दिन के अधिकतम तापमान में एक-दो डिग्री की बढ़ोतरी होने से ठंड का अहसास कम होगा। जबकि 31 दिसंबर के बाद पर्वतीय जिलों में बारिश व बर्फबारी की होने की संभावना है। इससे शीतलहर चलने से प्रदेश भर में ठंड बढ़ेगी। इसका असर दिन के तापमान में भी देखने को मिलेगा।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad