उत्तराखंड -(मौसम) इन जिलों में बारिश के आसार,होगा आज से सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ

ख़बर शेयर करें

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक उत्तराखंड में अगले तीन दिन मौसम का मिजाज बदला हुआ रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र ने उत्तराखंड राज्य में अगले तीन दिनों तक बारिश और बर्फबारी की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, राज्य में आज रात से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके चलते उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग व पिथौरागढ़ समेत कई ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश- बर्फबारी के आसार हैं। Uttarakhand Weather Update

मौसम विज्ञान केंद्र ने 27 नवंबर को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में झमाझम बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है जिसको लेकर येलो अलर्ट की चेतावनी जारी की गई है।मौसम विज्ञान केंद्र ने जिन 11 जिलों के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। उनमें उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, देहरादून, पौड़ी, चमोली ,पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत और नैनीताल जिला शामिल हैं। केंद्र ने चेतावनी दी है कि इन जिलों में कहीं-कहीं ओलावृष्टि व बिजली भी गिर सकती है। वहीं हरिद्वार और उधम सिंह नगर जनपदों में भी आंशिक बादल के साथ हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है। Uttarakhand Weather Update

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad