उत्तराखंड:(मौसम) आज इन जिलों में आरेंज अलर्ट जानिए कहां कहां…

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड के अधिकांश इलाकों में बुधवार की शाम को अचानक मौसम का मिजाज बदला। पर्वतीय जनपदों में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश से निचले इलाकों में भी गर्मी से राहत मिली। बुधवार को पिथौरागढ़ में रिकॉर्ड 60 एमएम बारिश दर्ज की गई वहीं मसूरी व आसपास के क्षेत्र में भी झमाझम बारिश हुई।मौसम विज्ञान केंद्र के ने आज राज्य के 11 जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जबकि मैदानी इलाकों में गरज चमक के साथ हल्की बारिश और 50 से 60 किलोमीटर रफ्तार से हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया है।मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक आज वृहस्पतिवार 6 जून को उत्तराखंड राज्य के चमोली ,उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग , पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, देहरादून , नैनीताल ,चंपावत,बागेश्वर, टिहरी और पौड़ी जिले में कहीं-कहीं बारिश/तीव्र बौछार और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट रहेगा। जबकि हरिद्वार और उधम सिंह नगर जिले में कहीं-कहीं 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झक्कड़ हवाएं चलने की संभावना है। इन जिलों में येलो अलर्ट रहेगा।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad