उत्तराखंड-(मौसम अपडेट) बदलेगा मौसम का मिजाज, शीतलहर, कोहरे और बर्फबारी की संभावना

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड में फिलहाल मौसम का मिजाज शुष्क बना हुआ है मौसम विभाग के मुताबिक आगामी 25 दिसंबर तक बारिश की कोई संभावना नहीं है हालांकि कही कही आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है।प्रदेश भर में सुबह और शाम तापमान में गिरावट आने से कड़ाके की ठंड पड़ रही है वहीं मौसम विभाग ने हरिद्वार ,उधम सिंह नगर जनपदों के अलावा देहरादून के मैदानी इलाकों में कोहरे का प्रकोप बढने की संभावना जताई है।मौसम विभाग ने बताया कि अगले कुछ दिन तक ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क रह सकता है और ठंड में इजाफा हो सकता है। मौसम विभाग के अनुसार उधम सिंह नगर से लेकर हरिद्वार और आसपास के मैदानी क्षेत्रों में शीतलहर को लेकर भी चेतावनी दी गई है।दिन में धूप खिलने से कुछ राहत है, लेकिन दोपहर बाद से अचानक सर्दी बढ़ रही है। इसका कारण ये है कि न्यूनतम तापमान कम हो रहा है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, 25 दिसंबर तक प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। आज और कल राज्य के उधमसिंह नगर और हरिद्वार जिले में कुछ स्थानों पर कोहरा और शीतलहर के चलते ठंड में बढोतरी होने की संभावना है।मौसम विज्ञानियों के मुताबिक राज्य में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 25 दिसंबर के बाद मौसम करवट ले सकता है पश्चिमी विक्षोभ के चलते पहाड़ से मैदान तक कहीं-कहीं हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना बन सकती है।

तापमान की स्थिति
शनिवार 20 दिसंबर की सुबह करीब सवा दस बजे तक देहरादून का तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके अधिकतम 20 और न्यूनतम नौ डिग्री रहने की संभावना है। 18 और 19 दिसंबर को अधिकतम तापमान एक डिग्री बढ़ा रहेगा। इसके बाद 21 दिसंबर को अधिकतम तापमान फिर से बढ़कर 22 डिग्री हो सकता है। इसके बाद 22 दिसंबर से लेकर 25 दिसंबर तक अधिकतम तापमान 20 से 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान आठ से नौ डिग्री के करीब रहेगा। इस बीच 20 दिसंबर और 25 दिसंबर को देहरादून में बादल छाए रह सकते हैं। फिलहाल 25 दिसंबर तक बारिश के कोई आसार नहीं है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad