उत्तराखंड-(मौसम अपडेट) अगले 2 दिन इन जिलों में शीतलहर और यहां बारिश की संभावना

ख़बर शेयर करें

देहरादून- उत्तराखंड में इन दिनों हाड़तोड़ ठंड कहर बनी हुई है पहाड़ों में भी सूर्य ढलने के साथ ही जोरदार ठंड हो रही है जिसके चलते जगह जगह लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं मैदानी इलाकों में पाले और कोहरे की वजह से शीतलहर चल रही है ठंड की वजह से लोग घरों में कैद होने को मजबूर हैं। सड़कों पर गाड़ियों की रफ्तार थम सी गई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 29 और 30 दिसंबर को बारिश और बर्फबारी की संभावना है उत्तराखंड के 3 जिले जिनमें उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में 3000 मीटर ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और बारिश की संभावना जताई गई है।मैदानी इलाकों में मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले 2 दिन रुड़की हरिद्वार उधम सिंह नगर नैनीताल के मैदानी इलाकों में 4 से 5 डिग्री से नीचे तापमान होगा और कोहरे और पाले की वजह से शीतलहर चलेगी। लिहाजा ठंड से होने वाली बीमारियों व बुजुर्गों वह बच्चों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad