उत्तराखंड:(मौसम) जानिए प्रदेश की मौसम अपडेट आज भी यहां भारी बारिश की संभावना

Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड में मानसूनी वर्षा का सितम जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र ने 18 अगस्त तक भारी वर्षा का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी भी किया है।मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक आज 15 अगस्त मंगलवार को राज्य के तीन जनपदों में गरज चमक के साथ भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जबकि अन्य जनपदों में बारिश का येलो अलर्ट रहेगा।
देहरादून, पौड़ी और टिहरी जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, हरिद्वार, नैनीताल, चंपावत , पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग , उत्तरकाशी, बागेश्वर , अल्मोड़ा और ऊधमसिंह नगर जिले के लिए येलो अलर्ट है।मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले दो-तीन दिन पूरे प्रदेश में जमकर वर्षा होने के आसार बन रहे हैं। केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, 18 अगस्त तक प्रदेशभर में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। अगर आवश्यक न हो तो यात्रा न करें।
प्रदेश में भारी बारिश से चार नेशनल हाईवे समेत 338 सड़कें बंद हैं। सड़कें बंद होने से विभिन्न स्थानों पर यात्री को परेशानियों का सामना करना पढ़ रहा हैं। लोनिवि की ओर से करीब 300 जेसीबी मशीनों को मार्ग खोलने के काम पर लगाया गया है।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad