उत्तराखंड-क्या है 1 से लेकर पांचवी तक के विद्यालय खुलने की ताजा अपडेट ?देखिये

ख़बर शेयर करें

बीते कुछ दिनों से उत्तराखंड में 1 से 5 तक के स्कूल खुलने को लेकर तरह तरह की बातें सामने आ रही थी लेकिन उत्तराखंड में कक्षा 1 से पांचवी तक स्कूल खोले जाने को लेकर शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने स्पष्ट कहा है कि 1 सितंबर से एक से पांचवीं तक की कक्षा के स्कूल नहीं खोले जाएंगे। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने बताया कि इस मामले में केंद्र सरकार से स्पष्ट गाइडलाइन मिलने के बाद ही राज्य सरकार कोई फैसला लेगी। शिक्षा मंत्री के मुताबिक संक्रमण की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए बच्चों की सुरक्षा सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है।

आपको बता दें कि 1 अगस्त से आठवीं से 12वीं और 16 अगस्त से छठवीं से आठवीं तक के स्कूल कोविड-19 के नियमो के मुताबिक खोले गए हैं। जिसके बाद प्राइमरी स्तर के स्कूल खोले जाने को लेकर भी स्कूल एसोसिएशन के साथ शिक्षा मंत्री की वार्ता हुई लेकिन शिक्षा मंत्री ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल 1 से लेकर पांचवी तक के स्कूल नहीं खोले जाएंगे।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad