उत्तराखंड: जानिए आज सूबे में मौसम का हाल क्या है संभावना…

ख़बर शेयर करें

,उत्तराखंड में आज मौसम का मिजाज मिला-जुला रहने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक राज्य के पर्वतीय जनपदों में कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है वहीं मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र ने आज राज्य के 9 जनपदों में बूंदाबांदी की संभावना जताई है।आज का मौसम पूर्वानुमान मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक आज मंगलवार 14 मई को राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर ,पिथौरागढ़ , पौड़ी, नैनीताल,अल्मोड़ा और चंपावत जिले में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है, जबकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा।मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉक्टर विक्रम सिंह ने बताया कि राज्य में अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि होने की संभावना है। उत्तराखंड के ज्यादातर क्षेत्रों में इन दिनों तेज धूप से गर्मी भी पढ़ रही है।मैदानी क्षेत्रों में गर्मी की मार अधिक है। मौसम विज्ञान केंद्र के निर्देशक विक्रम सिंह के अनुसार देहरादून सहित अन्य मैदानी क्षेत्रों में अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा, जिससे पारे में वृद्धि होने के आसार हैं।मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक सोमवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 36.6 और न्यूनतम तापमान 21.7 डिग्री सेल्सियस रहा। उधम सिंह नगर का अधिकतम तापमान 35.2 और न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 24.6 और न्यूनतम तापमान 12.0 रहा। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 25.4 और न्यूनतम तापमान 11.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।