उत्तराखंड : जिन्हें लंबे समय तक राजनीति करने का मौका नही मिला,वे अब छात्रों की आड़ लेकर राजनीति कर रहे हैं-धामी

Ad
ख़बर शेयर करें

जिन्हें लंबे समय तक राजनीति करने का मौका नहीं मिल रहा था,वे अब छात्रों की आड़ लेकर राजनीति कर रहे हैं-धामी

देहरादून- उत्तराखंड में पेपर लीक मामले को लेकर एक ओर युवा सड़कों पर बैठे हैं, वहीं विपक्षी दल कांग्रेस भी लगातार सरकार पर हमलावर बनी हुई है, इसके साथ ही कांग्रेस ने बीते दिनों धरने पर बैठे युवाओं के बीच पहुंचकर उनका समर्थन किया और कहीं न कहीं धामी सरकार के खिलाफ पेपर लीक पर cm आवास कूच की भी बात कही, इसी दौरान पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा के हरिद्वार से सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी छात्रों की सीबीआई मांग का समर्थन किया। जिसको लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जिन्हें लंबे समय तक राजनीति करने का मौका नहीं मिल रहा था,वे अब छात्रों की आड़ लेकर राजनीति कर रहे हैं, लेकिन उत्तराखंड का युवा समझदार है और वह सही निर्णय लेने में सक्षम है।

सौजन्य से खबर पहाड़

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad