उत्तराखंड -मुख्यमंत्री के पी.आर.ओ के कार्य बटे जानिए कौन क्या करेगा 3 IAS अधिकारी भी बदले

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के PRO के बीच कार्यों का बंटवारा किया गया है। CM के छह पीआरओ अब अलग-अलग कार्य देखेंगे। जिसमें भाई राम पवार को मुख्यमंत्री के भ्रमण तथा समय आरक्षण की रूपरेखा के निर्धारण और सीएम आवास में कैंप कार्यालय में आने वाले आगंतुकों के साथ समन्वय संबंधित कार्य दिया गया है।इसके अलावा गौरव सिंह को सांसद एवं विधायक व विभिन्न जनप्रतिनिधियों से समन्वय संबंधित कार्य के साथ विभिन्न न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित होने वाली खबरों के अनुश्रवण का कार्य दिया गया है। इसी तरह राजेश सेठी को भाजपा एवं संघ पदाधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करने व आर्थिक सहायता का कार्य देखने का काम दिया गया है।वहीं जनसंपर्क अधिकारी प्रमोद जोशी को खटीमा विधानसभा से संबंधित सभी कार्य देखने की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा नंदन सिंह को मुख्यमंत्री के निजी कार्य एवं फोन अनुश्रवण की जिम्मेदारी मिली है । तथा मुलायम सिंह रावत को विभिन्न माध्यमों से आने वाली शिकायतों और सुझावों समाधान की जिम्मेदारी दी गई है।वहीं दूसरी ओर शासन ने 3 आईएएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव किया है आईएएस दिलीप जावलकर से स्थानीय आयुक्त नई दिल्ली का पदभार खत्म कर दिया है तो वही पंकज कुमार पांडे से सचिव राजस्व वापिस लिया गया है। जबकि बीवीआरसी पुरुषोत्तम को सचिव नियोजन तकनीकी शिक्षा एवं राजस्व तथा स्थानीय आयुक्त नई दिल्ली की जिम्मेदारी दे दी गई है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad