उत्तराखंड: यहां दिनदहाड़े मारी युवक को गोली, इलाके में मची अफरा-तफरी

Ad
ख़बर शेयर करें

दिनदहाड़े मारी युवक को गोली, इलाके में मची अफरा-तफरी।

लक्सर (हरिद्वार)- हरिद्वार में दिन पर दिन बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। लक्सर में अज्ञात लोगों ने दिनदहाड़े युवक पर फायर झोंक दिया। क्षेत्र में फायरिंग की आवाज से हड़कंप मच गया।हरिद्वार में दिनदहाड़े मारी युवक को गोली
घटना शनिवार की है। जानकारी के अनुसार, लक्सर में मनीष (26) पुत्र मैनपाल को दिनदहाड़े गोली मार दी। मनीष को लक्सर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे देहरादून रेफर कर दिया।पहले भी कर चुके हैं फायरिंग का प्रयास
बताया जा रहा है कि आरोपियों ने पहले भी युवक पर फायरिंग करने की कोशिश की थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में दबिश देना शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है मनीष लक्सर कोतवाली क्षेत्र के सैठपुर गांव का रहने वाला है।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
Ad
Ad