उत्तराखंड : यहां युवक पर दो बच्चों सहित पड़ोसी की पत्नी भगा ले जाने का आरोप

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी। यहां क्षेत्र में निवास करने वाले व्यक्ति ने पड़ोसी युवक पर पत्नी एवं दो मासूम बच्चियों को भगा ले जाने का सनसनीखेज आरोप लगाया है। यहां छत्तीसगढ़ निवासी राजमिस्त्री पर मजदूर की पत्नी और उसकी दो पुत्रियों को भगा ले जाने का आरोप है। युवक की तहरीर पर मुखानी थाना पुलिस ने चार महीने बाद मुकदमा दर्ज किया है। अरविंद कुमार निवासी हरिपुर नायक ने तहरीर में कहा कि पांच जुलाई 2025 को सुबह 10 बजे उसकी पत्नी पूजा वर्मा, पांच वर्ष की पुत्री काव्या व तीन साल की पुत्री मानवी घर से बिना बताए चली गई। परिजनों ने उनकी काफी खोजबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चला। युवक ने छत्तीसगढ़ निवासी प्रेम पर पत्नी व बच्चों को अपने साथ ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एसओ दिनेश जोशी ने बताया कि अरविंद मजदूरी करता है। उसने पड़ोस में ही रहने वाले राजमिस्त्री पर आरोप लगाया है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad