उत्तराखंड:(बिग न्यूज) सीएम धामी ने फिर जीता युवाओं का दिल, धरनास्थल पर पहुंचकर मान ली सभी मांगें

Ad
ख़बर शेयर करें

मुख्यमंत्री धामी ने फिर जीता युवाओं का दिल, धरनास्थल पर पहुंचकर मान ली सभी मांगें

देहरादून। युवाओं के धरने के बीच सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खुद पहुंचे और मौके पर ही सभी मांगों को मानते हुए सीबीआई जांच की संस्तुति की।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि भर्ती प्रक्रियाओं को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए युवाओं द्वारा दिए गए सभी सुझावों पर विशेष कार्य किया जाएगा। उन्होंने साफ कहा कि “यह चर्चा मैं चाहूं तो दफ्तर में भी कर सकता था, लेकिन अपने भाई-बहनों और बच्चों के बीच आकर उनकी बात सुनना मेरा कर्तव्य है। मैं आप सबके साथ हूं।”
मुख्यमंत्री के इस कदम से धरने पर बैठे युवाओं में उत्साह और विश्वास की नई लहर दौड़ गई। युवाओं ने धामी का आभार जताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने एक बार फिर साबित किया है कि वह सचमुच जनता के मुख्यमंत्री हैं।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad