उत्तराखंड:(बिग न्यूज) पीएम मोदी गुरुवार को प्रदेश के आपदा प्रभावित क्षेत्रों के हवाई सर्वेक्षण एवं समीक्षा बैठक के लिए पहुंच रहे हैं,तैयारियों का मुख्यमंत्री धामी ने एयरपोर्ट पहुंचकर किया निरीक्षण

ख़बर शेयर करें

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को उत्तराखण्ड के आपदा प्रभावित क्षेत्रों के हवाई सर्वेक्षण एवं समीक्षा बैठक के लिए पहुंच रहे हैं। इसी क्रम में बुधवार को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के उत्तराखण्ड आगमन पर आपदा प्रभावित क्षेत्रों के हवाई सर्वेक्षण एवं समीक्षा बैठक की तैयारियों का मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचकर निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सभी व्यवस्थाओं को समयबद्धता के साथ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री जी का उत्तराखण्ड से विशेष लगाव है, यही कारण है कि आपदा के इस कठिन समय में हमें निरंतर उनका सहयोग एवं मार्गदर्शन मिलता रहा है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad