उत्तराखंड-CM धामी ने कुमाऊँ के पहाड़ी आपदा क्षेत्रों के किये ताबड़तोड़ दौरे देखिये क्या दिए निर्देश अल्मोड़ा,पिथौरागढ़, चंपावत

ख़बर शेयर करें

बीते रोज मुख्यमंन्त्री पुष्कर सिंह धामी ने कुमाऊँ क्षेत्र के तमाम आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर नुकसान का जायजा लिया ।

अल्मोड़ा-मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने अल्मोड़ा जनपद में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया और आपदा प्रभावितों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने विगत दिनों आयी आपदा में मृतकों के परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि अतिवृष्टि से हुए नुकसान की भरपाई के लिए प्रदेश सरकार हर सम्भव सहायता कर रही है। आपदा के समय सरकार हर पीड़ित व्यक्ति के साथ खड़ी है। राहत एवं बचाव कार्य के लिए सभी लोग अपने-अपने स्तर पर काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री धामी ने आपदा प्रभावित स्थलों का मुआयना करते हुए जिलाधिकारी को आपदा मद से उन स्थलों पर सुरक्षा दीवार का निर्माण करवाए जाने के निर्देश दिए। इसके बाद मुख्यमंत्री श्री धामी ने पुलिस लाइन में समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि राहत एवं बचाव कार्यों में लापरवाही ना बरती जाए तथा बचाव व राहत कार्यों में तेजी से काम किया जाए। उन्होंने आपदा प्रभावित इलाकों में बिना किसी विलम्ब के राशन व्यवस्था समेत मूलभूत आवश्यकताओं की व्यवस्था करवाए जाने के निर्देश दिए, साथ ही जिन परिवारों को विस्थापित किया जाना है उनके लिए स्थान का जल्द से जल्द चयन कर उन्हें विस्थापित किए जाने के निर्देश भी दिए।

पिथौरागढ़- मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद पिथौरागढ़ तहसील धारचूला में पंहुचकर आपदा से हुए नुकसान का जायजा लिया एवं आपदा प्रभावितों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी। इस दौरान उन्होंने आपदा प्रभावितों को राहत राशि के चेक भी वितरित किए।


मुख्यमंत्री श्री धामी ने तहसील धारचूला मुख्यालय एवं जिला मुख्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक कर आपदा राहत कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को तत्काल राहत, पुनर्वास एवं पुनर्निर्माण के कार्यों को तेजी से करने के निर्देश दिए।
उन्होंने क्षेत्र के मृतक व्यक्तियों के प्रति दुःख एवं संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि दुःख की इस घड़ी सरकार उनके साथ खड़ी है और उनकी हर संभव मदद करेगी।


धारचूला के बाद मुख्यमंत्री श्री धामी ने जिला मुख्यालय पहुँचकर नैनीसैनी एयरपोर्ट के विश्राम गृह में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर आपदा से हुए नुकसान की विभागवार समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

चम्पावत-मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज आपदा प्रभावित जनपद चम्पावत में हालात का जायजा लिया। उन्होंने तेलवाड़ा चम्पावत में आपदा में मृतकों के परिजनों से मिलकर उनके प्रति संवेदना व्यक्ति करते हुए दिवंगतों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना भी की।


मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि सरकार इस मुश्किल घड़ी में पीड़ितों एवं आम जनमानस के साथ खड़ी है। पीड़ितों को हर संभव मदद दी जाएगी। उन्होंने जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि आपदा प्रभावितों को जल्द से जल्द मुआवजे देने की कार्रवाई पूरी की जाए ।


इसके बाद मुख्यमंत्री श्री धामी ने सर्किट हाउस में समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेते हुए निर्देश दिए कि राहत एवं बचाव कार्यों में लापरवाही ना बरती जाए। उन्होंने आपदा प्रभावित इलाकों में राशन समेत मूलभूत आवश्यकताओं की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए हैं।


उन्होंने जिलाधिकारी को निर्देश दिए कि आपदा प्रभावित क्षेत्रों का भू सर्वेक्षण किया जाए, जिसमें एडीएम को नोडल अधिकारी बनाया जाए। उन्होंने जनपद में संचार, सड़क, बिजली तथा पानी जैसी मूलभूत आवश्यकताओं को जल्द से जल्द दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad