बागेश्वर:जिलेभर में गूंजा ‘वंदे मातरम्’ — कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुआ सामूहिक गायन

ख़बर शेयर करें

बागेश्वर,
📌जिलेभर में गूंजा ‘वंदे मातरम्’ — कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुआ सामूहिक गायन

राष्ट्रीय गीत “वंदे मातरम्” के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे की अध्यक्षता में सामूहिक गायन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अधिकारियों, कर्मचारियों और स्कूली बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

यह आयोजन भारत सरकार के निर्देशानुसार किया गया। जिलाधिकारी ने सभी से देश की सेवा के प्रति समर्पण और निष्ठा की भावना बनाए रखने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में विद्यालय की छात्राओं ने वंदे मातरम् का भावपूर्ण गायन प्रस्तुत किया, जिसके लिए जिलाधिकारी ने उन्हें पुरस्कृत किया।

इसी क्रम में जिले के सभी कार्यालयों, तहसीलों, विकासखंडों और विद्यालयों में भी वंदे मातरम् का सामूहिक गायन हुआ, जिसमें अधिकारियों, कर्मचारियों, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने देशभक्ति और एकता का संदेश दिया।

Ad Ad