उत्तराखंड: यहां विजिलेंस टीम ने रजिस्ट्रार कानूनगो को रिश्वत लेते हुए किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें

विजिलेंस टीम लगातार रिश्वत लेने वालों पर कार्यवाही कर रही है। टीम के द्वारा भी एक रिश्वत खोर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

ऊधमसिंहनगर में आज उत्तराखंड सतर्कता अधिष्ठान की ट्रैप टीम ने तहसील बाजपुर में बड़ी कार्रवाई करते हुए रजिस्ट्रार कानूनगो मोहन सिंह को 3,500 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी तहसील में नाम दर्ज करने के एवज में रिश्वत मांग रहा था। टोल फ्री नंबर पर हुई थी शिकायत। शिकायतकर्ता ने भ्रष्टाचार की सूचना सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री नंबर 1064 पर दी थी। जांच में यह सामने आया कि शिकायतकर्ता का भूमि विवाद न्यायालय में लंबित था और कमिश्नर कुमाऊं द्वारा उसके पक्ष में निर्णय दिया गया था। फैसले के बाद, जब उसने अपना नाम रजिस्टर में दर्ज कराने के लिए तहसील कार्यालय में संपर्क किया, तो रजिस्ट्रार कानूनगो मोहन सिंह ने रिश्वत की मांग की।ट्रैप टीम ने योजनाबद्ध तरीके से पकड़ाशिकायत सही पाए जाने पर सतर्कता अधिष्ठान नैनीताल सेक्टर हल्द्वानी के निरीक्षकों ने अनिल सिंह मनराल के नेतृत्व में ट्रैप टीम गठित की।11 मार्च 2025 को तहसील बाजपुर में योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई कर मोहन सिंह को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया।भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्जगिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है। इस सराहनीय कार्य के लिए सतर्कता निदेशक डॉ. वी. मुरूगेशन ने ट्रैप टीम को नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है।जनता से सतर्कता अधिष्ठान की अपीलडॉ. मुरूगेशन ने आम जनता से अपील की है कि वे भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूक रहें और किसी भी प्रकार की रिश्वतखोरी या भ्रष्टाचार की सूचना टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1064 या व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर 9456592300 पर दें। सतर्कता अधिष्ठान 24×7 जनता की सेवा में तत्पर है।भ्रष्टाचार के खिलाफ एक और बड़ी जीतयह कार्रवाई उत्तराखंड में भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। ऐसे मामलों में त्वरित और कठोर कार्रवाई प्रशासन में पारदर्शिता और जवाबदेही को बढ़ावा देती है।उत्तराखंड सतर्कता अधिष्ठान की ट्रैप टीम ने तहसील बाजपुर में बड़ी कार्रवाई करते हुए रजिस्ट्रार कानूनगो मोहन सिंह को 3,500 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी तहसील में नाम दर्ज करने के एवज में रिश्वत मांग रहा था।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad