बागेश्वर:राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में बागेश्वर नगर के मंडल सेरा बस्ती द्वारा विजयदशमी उत्सव एवं पथ संचलन कार्यक्रम

ख़बर शेयर करें

बागेश्वर, 5 अक्टूबर 2025 — राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में बागेश्वर नगर के मंडल सेरा बस्ती द्वारा विजयदशमी उत्सव एवं पथ संचलन कार्यक्रम का भव्य आयोजन विवेकानंद परिसर, बागेश्वर में किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता कमल , विभाग प्रचारक, अल्मोड़ा विभाग (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) रहे। उन्होंने संघ के कार्यों, इतिहास एवं समाज निर्माण में संघ की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि संघ अपने शताब्दी वर्ष की ओर अग्रसर होते हुए सामाजिक समरसता, राष्ट्र सेवा एवं सांस्कृतिक जागरण के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रहा है।

पथ संचलन कार्यक्रम में स्वयंसेवकों ने गणवेश में अनुशासन के साथ नगर भ्रमण किया, जिससे समाज में एकता, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति का संदेश प्रसारित हुआ। स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में सहभागिता की एवं स्वयंसेवकों का स्वागत किया।
इस अवसर पर जिला कार्यवाह अब्बल सिंह तोपाल, नगर कार्यवाह तारा शंकर पाठक , सागर , मनमोहन भाकुनी , मुख्य शिक्षक गणेश धपोला , पंकज मनराज , दीपक घस्याल, मनोज , गौरव अनेक स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad