उत्तराखंड के पूर्व सैनिक नायक विनोद कुमार को मिला दिल्ली में गौरव सम्मान

डोईवाला माजरी ग्रांट निवासी और मिलिट्री इक्यूपमेंट के संचालक पूर्व सैनिक नायक विनोद कुमार को राष्ट्रीय कॉन्क्लेव 2025 में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा दिल्ली में सम्मानित किया गया। यह गौरव सम्मान उनके द्वारा महिलाओं को प्रशिक्षण, रोजगार एवं सशक्तिकरण देने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और आपदा के समय आपातकालीन सहायता कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए दिया गया है।मिलिट्री इक्यूपमेंट संस्थान चलाकर नायक विनोद कुमार ने प्रदेश में महिलाओं को नए कौशल सिखाने और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के साथ-साथ वृक्षारोपण एवं पर्यावरण जागरूकता अभियानों में भी उल्लेखनीय योगदान दिया है। इसके अलावा, प्रदेश में आई आपदाओं के दौरान राहत और बचाव कार्य में उनकी सेवाएं प्रशंसनीय रही हैं।यह सम्मान न केवल डोईवाला बल्कि पूरे उत्तराखंड प्रदेश के लिए गर्व की बात है। सम्मान प्राप्त कर वापस डोईवाला लौटने पर नायक विनोद कुमार का क्षेत्रवासियों द्वारा जगह-जगह भव्य स्वागत किया जाएगा।


