बागेश्वर:BJP जिला कार्यालय में नवनियुक्त पदाधिकारियों का शानदार स्वागत

ख़बर शेयर करें

बागेश्वर बीजेपी जिला कार्यालय में बीजेपी जिला अध्यक्ष इन्द्र सिंह फर्सवाण की अध्यक्षता में जिले के नवनियुक्त पदाधिकारियों का जोरदार स्वागत किया गया ।कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष बलवंत सिंह भोर्याल विशिष्ट अतिथि चमोली प्रभारी कुंदन सिंह परिहार रहे कार्यक्रम में नवनियुक्त पदाधिकारियों में छः उपाध्यक्ष मथुरा प्रसाद, जीवंती कांडपाल,चंपा आर्या,खड़क टंगड़िया,गणेश सुरकाली,एवं आनंद धपोला,महा मंत्री संजय परिहार,घनश्याम जोशी,मंत्री आशा फुलारा,रविंद्र करायत,राजेंद्र महर ,प्रकाश जोशी ,नवीन परिहार,गोविंद कोरंगा,मीडिया प्रभारी प्रकाश साह,कोषाध्यक्ष राजेंद्र राठौर,कार्यालय मंत्री दयाल कांडपाल आदि,का शानदार स्वागत किया गया।
वहीं कार्यक्रम में प्रदेश किसान मोर्चा मंत्री डा०राजेंद्र परिहार ,प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा दीपा आर्या,अनुसूचित मोर्चा कुमाऊं संयोजक जगदीश चंद्र आर्य का कार्यक्रम में स्वागत किया गया।