उत्तराखंड में आज क्या है कोरोना अपडेट देखिये हेल्थ बुलेटिन

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी से कमी देखने को मिल रही है। कोरोना कर्फ्यू के बाद से ही धीरे धीरे कोरोना के नए मामलों में कमी आने से आम आदमी ने राहत की सांस ली है। वही मौत के आंकड़े भी पहले से कम देखने को मिल रहे हैं। प्रदेश में आज कोरोना के 37 नए मामले सामने आए है। अब राज्य में कोरोना का आंकड़ा 342283 पहुंच गया है। राज्य में आज किसी कोरोना मरीजों की मौत नहीं हुई। वहीं 42 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए इस तरह अब तक 328304 मरीज ठीक हो चुके हैं।जिनमें देहरादून जिले से 06 ,हरिद्वार से 03, नैनीताल जिले से 02, उधमसिंह नगर से 04, पौडी से 01 , टिहरी से 0, चंपावत से 0, पिथौरागढ़ से 02, अल्मोड़ा 01, बागेश्वर से 01, चमोली से 13, रुद्रप्रयाग से 0 ,उत्तरकाशी से 04 सैंपल पॉजिटिव मिले हैं।राज्य में कोरोना से संक्रमित अब तक कुल 342283 मरीजों में से 328304 मरीज ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हुवे हैं। राज्य में वर्तमान में कोविड-19 के एक्टिव केस 576 है। इधर रिकवरी रेट 95.92 प्रतिशत पहुंच गया है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad