बागेश्वर:कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार का किया पुतला दहन,जानिए क्यों?

ख़बर शेयर करें

कांग्रेस के सभी फ्रंटों से जुड़े लोगों ने केंद्र सरकार पर सरकारी एजेंसी का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है। साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर झूठे मुकदमे लगाने का भी आरोप लगाया। विरोध में केंद्र सरकार का पुतला दहन किया है। जल्द अपनी नीतियों में बदलाव लाने की मांग की है।कांग्रेस कार्यकर्ता आज एसबीआई तिराहे पर एकत्रित हुए। यहां नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार देश में दहशत फैलाने का काम कर रही है। सरकारी एजेंसी का दुरुपयोग किया जा रहा है। सत्ता के नशे में चूर सरकार कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर झूठे मुकदमे लगाकर फंसाने का काम कर रही है, जिसे कतई सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने सरकार ने इस तरह की मनमानी पर रोक लगाने की मांग की है। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष गीता रावल,भीम कुमार, कुंदन गिरी, राजेंद्र परिहार, ईश्वर पांडेय, किशन गोस्वामी, ललित बिष्ट तथा लक्ष्मी धर्मशक्तू आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad