बागेश्वर: मानक क्लब के छात्रों की लेखन प्रतियोगिता सम्पन्न

ख़बर शेयर करें

30 दिसम्बर, 2024 बागेश्वर। राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस 24 दिसम्बर के अवसर पर सप्ताह भर आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में विक्टर मोहन जोशी स्मारक रा०ई०का० बागेश्वर में संचालित मानक क्लब के सदस्य छात्रों की प्रेशर कुकर विषय पर मानक लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

लेखन प्रतियोगिता से पूर्व छात्रों को सम्बोधित करते हुए प्रधानाचार्य दीप चन्द्र जोशी ने कहा कि मानकों की महत्ता को जानना, समझना तथा जागरूक होना उपभोक्ता हित में बहुत महत्वपूर्ण व आवश्यक है। राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस हर वर्ष 24 दिसम्बर को मनाया जाता है यह दिन उपभोक्ताओं के अधिकारों और जिम्मेदारियों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिये मनाया जाता है। समाज में जागरूकता हेतु मानक क्लब के माध्यम से आई०एस०आई० मार्क व हॉल मार्क की जानकारी प्रदान की जा सकेगी। उन्होंने बताया कि एफ०एस०एस०ए०आई० (FSSAI) मार्क खाद्य सुरक्षा और मानकों का पालन करने वाले उत्पादों पर लगाया जाता है। यह एक प्रकार का प्रमाण होता है जो दर्शाता है कि उत्पाद विशेष मानकों और गुणवत्ता पर आधारित है और उसने भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानकों का पालन किया है।

लेखन प्रतियोगिता में गोविन्द सिंह, हिमांशु मेहता, गीतांजली मेर तथा मोहित हरड़िया ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय, तृतीय व चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। जिन्हें क्रमशः 1000, 750, 500 व 250 रूपये का नकद पुरस्कार व प्रमाण पत्र प्रधानाचार्य दीप चन्द्र जोशी द्वारा दिया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता राजेश आगरी ने किया।

इस अवसर पर मुख्य प्रशासनिक अधिकारी सुशीला रावत, राजेन्द्र प्रसाद, महिपाल सिंह खेतवाल, हरीश रावल, मीरा देवी, भगवती प्रसाद आदि लोग उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad