उत्तराखंड- (big news) प्रदेश में इन इलाकों में वर्षा का येलो अलर्ट

Ad
ख़बर शेयर करें

भारत मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक उत्तराखंड के पर्वतीय जनपदों में हल्का पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है जिसके चलते अगले कुछ दिन मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा।
मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक आज और कल यानी 15 और 16 अप्रैल को राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ जिले में ऊंचाई वाले इलाकों में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश गर्जन के साथ हो सकती है। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। राज्य के शेष इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा।राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, 17 और 18 अप्रैल को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिले में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश गर्जन से साथ हो सकती है। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। राज्य के शेष जिलों में मौसम शुष्क रह सकता है। इन दो दिन बारिश वाले जिलों में आकाशीय बिजली चमकने और ओलावृष्टि की संभावना को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।तापमान
15 और 16 अप्रैल को अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 20 व 21 डिग्री रहेगा। 17 अप्रैल को अधिकतम तापमान 36 व न्यूनतम 21, 18 अप्रैल को अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री रह सकता है।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad