भगत सिंह कोश्यारी ने राज्यपाल पद से दिया इस्तीफा, बनाया गया रमेश बैस को महाराष्ट्र का नया राज्यपाल

ख़बर शेयर करें

दिल्ली:भारत की राष्ट्रपति ने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। राष्ट्रपति ने झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया है।इसके अलावा गुलाब चंद कटारिया को असम, पूर्व केंद्रीय मंत्री शिव प्रताप शुक्ला को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया है। इनके अलावा राष्ट्रपति ने 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में बड़ा फेरबदल किया है। देखिए पूरी लिस्ट

(1) (रिटायर)लेफ्टिनेंट जनरल कैवल्य त्रिविक्रम परनाइक अरुणाचल प्रदेश के नए राज्यपाल
(2) लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को सिक्किम के राज्यपाल
(3) सीपी राधाकृष्णन को झारखंड के राज्यपाल
(4) शिव प्रताप शुक्ल हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल
(5) गुलाब चंद कटारिया को असम के राज्यपाल
(6) जस्टिस (सेवानिवृत्त) एस अब्दुल नज़ीर आंध्र प्रदेश के राज्यपाल
(7) आंध्र प्रदेश के राज्यपाल बिस्वा भूषण हरिचंदन को छत्तीसगढ़ के राज्यपाल
(8) छत्तीसगढ़ की राज्यपाल सुश्री अनुसुइया उइके को मणिपुर का राज्यपाल
(9) मणिपुर के राज्यपाल ला गणेशन को नागालैंड का राज्यपाल
(10) बिहार के राज्यपाल फागू चौहान को मेघालय का राज्यपाल
(11) हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को बिहार का राज्यपाल
(12) झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस को महाराष्ट्र का राज्यपाल

(13) ब्रिगेडियर बी.डी. मिश्रा (रिटायर), अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल को लद्दाख का उपराज्यपाल ।