बिग न्यूज:IPL हुए स्थगित, BCCI का फैसला

ख़बर शेयर करें

IPL 2025:भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने शुक्रवार को भारत और पाकिस्‍तान के बीच बढ़ रहे तनाव के कारण आईपीएल 2025 (IPL 2025 suspended) को स्‍थगित करने का फैसला लिया है। बीसीसीआई ने केंद्र सरकार से भी इस मामले पर बातचीत की और फिर यह अहम फैसला लिया।बीसीसीआई अधिकारी ने पीटीआई से बातचीत में आईपीएल के स्‍थगित की पुष्टि करते हुए कहा, ‘यह अच्‍छा नहीं लगता कि देश युद्ध की स्थिति में हो और क्रिकेट खेला जा रहा है। 25 मई को कोलकाता में आईपीएल 2025 का फाइनल खेला जाना था। इससे पहले पाकिस्‍तान सुपर लीग (पीएसएल) के शेष मैचों को यूएई शिफ्ट कर दिया गया है।बता दें कि पंजाब किंग्‍स और दिल्‍ली कैपिटल्‍स के बीच गुरुवार को धर्मशाला में आईपीएल 2025 का 58वां मैच रद कर दिया गया था। भारत-पाकिस्‍तान के बीच सीमा पर तनाव के चलते मैच बीच में ही रद करने का फैसला लिया गया था। यही से संकेत मिलने लगे थे कि आईपीएल 2025 पर कोई बड़ा फैसला लिया जा सकता है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad