बागेश्वर:दो दिवसीय अंतर महाविद्यालय बैडमेंटेन पुरुष महिला प्रतियोगिता का आयोजन,प्रतियोगिता का शुभारंभ वृक्ष मित्र किशन सिंह मलडा द्वारा किया गया
बागेश्वर: आज बद्री दत्त पांडे परिसर बागेश्वर में दो दिवसीय अंतर महाविद्यालय बैडमेंटेन पुरुष महिला प्रतियोगिता का आयोजन इंडोर स्टेडियम में किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि वृक्ष मित्र किशन सिंह मलडा विशिष्ट अतिथि लियाकत अली क्रीडा प्रभारी सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा एवं निदेशक परिसर बागेश्वर डा कमल किशोर द्वारा किया गया,प्रतियोगिता में सोबन सिंह जीना परिसर अल्मोड़ा परिसर,राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रानीखेत,राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय लोहाघाट,राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर पिथौरागढ़,राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर बागेश्वर समेत सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के अन्य महाविद्यालय के खिलाड़ी और टीम मैनेजर उपस्थित रहे।टीम इवेंट में पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा की टीमों ने महिला और पुरुष वर्ग में फाइनल में प्रवेश किया।


