कर्मचारी चयन आयोग के 3261 पदों की भर्ती को लेकर SSC ने जारी किया अपडेट, 25 अक्टूबर अंतिम तारीख जल्दी करें आवेदन

ख़बर शेयर करें

।केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों में भर्ती के लिए ssc द्वारा 3261 पदों पर निकाली गई भर्ती को लेकर अंतिम तिथि 25 अक्टूबर रखी गई है कर्मचारी चयन आयोग द्वारा सिलेक्शन पोस्ट (फेज 9) की भर्ती को लेकर कर्मचारी चयन आयोग ने एक नोटिस जारी किया है।कर्मचारी चयन आयोग द्वारा जारी किए गए अपडेट में कहा गया है कि कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट में इच्छुक उम्मीदवार सिलेक्शन पोस्ट के लिए जल्द से जल्द अपना www.ssc.nic.inआवेदन भरकर पूरा कर लें। क्योंकि अपने अपडेट में एसएससी ने स्पष्ट किया है कि आवेदन की आखिरी तारीख में कोई विस्तार नहीं किया जाएगा।दरअसल कर्मचारी चयन आयोग द्वारा इस भर्ती में तीन स्तरों के रिक्त पद शामिल है। सेकेंडरी 10वीं हायर सेकेंडरी 12वीं और स्नातक किया उच्च शिक्षा। आवेदक 1 जनवरी 2021 को 18 से 30 वर्ष के बीच होना चाहिए इसके अलावा आरक्षित वर्ग में नियमनुसार छूट भी दी गई है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad