CWG2022:बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में भारत को पहला गोल्ड मैडल,मीराबाई चानू ने दिलाया वेटलिफ्टिंग में स्वर्ण पदक,2 और पदक भारत की झोली में

ख़बर शेयर करें

भारत को मिला पहला स्वर्ण पदक 🥇

देश की गौरव, भारत की बेटी मीराबाई चानू#MirabaiChanu को बर्मिंघम में आयोजित राष्ट्रमंडल CWG2022 खेलों में वेटलिफ्टिंग के 49 किलोग्राम वर्ग में देश के लिए ऐतिहासिक पहला स्वर्ण पदक जीता,वही गुरु राजा पुजारी ने कांस्य पदक जीता, इसके अलावा संकेत सरगर ने भी भारोत्तोलन सिल्वर मेडल जीतकर भारत का नाम रोशन किया है।

राष्ट्रमंडल खेल 2018 में भारत का पहला स्वर्ण जीतने वाली 27 वर्षीय मीराबाई ने यहां भी अपना शानदार स्वर्णिम प्रदर्शन जारी रखा। उन्होंने फाइनल में स्नैच के दूसरे प्रयास में 88 किग्रा के साथ नया राष्ट्रीय और राष्ट्रमंडल रिकॉर्ड बनाया।
इसके बाद उन्होंने क्लीन एंड जर्क को भी एकतरफा जीतते हुए पहले प्रयास में 109 किग्रा भार उठाकर देश का पहला स्वर्ण पक्का किया। वह इतने पर भी नहीं रुकीं और अपने ही प्रदर्शन को बेहतर करते हुए टोक्यो 2020 की रजत पदक विजेता ने दूसरे प्रयास में 113 किलो वज़न उठाया।

वह तीसरे प्रयास में असफल रहीं लेकिन उससे फर्क नहीं पड़ा क्योंकि 201 किलो के स्वर्णिम प्रदर्शन के साथ वह पोडियम पर पहले स्थान पर रहीं। मीराबाई के बाद मौरिशियस की मारी रानाइवोसोआ दूसरे स्थान पर रहीं जबकि कनाडा की हानाह कामिंस्की ने कांस्य पदक प्राप्त किया।