सुबह हॉकी में कांस्य और कुश्ती में रवि कुमार के रजत पदक के साथ भारत अब तक 5 पदक जीता

ख़बर शेयर करें

टोकियो ओलंपिक में आज का दिन भारत के लिए शानदार रहा जहां सुबह के वक्त हॉकी में भारत ने कांस्य पदक जीत देश मे जश्न का माहौल बनाया वहीं रविकुमार ने कुश्ती में कड़े मुकाबले के बीच देश को रजत पदक दिलाया 57 किलोग्राम भार वर्ग में2 टाइम के विश्व चैम्पियन रूस के जावुर युगुएव से हार के बाद रजत पदक मिला रूसी पहलवान ने रवि कुमार दहिया को 4-7 से हराया। दहिया बेसक ये कुश्ती हार गए हों लेकिन उनका प्रदर्शन बेहद शानदार रहा यही कारण है कि उन्होंने देश के लिए रजत पदक जीता भारतीय खिलाड़ियों के इस प्रदर्शन के लिए प्रधानमंत्री समेत देश के कई नेता जनप्रतिनिधियों ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad
Ad
Ad
Ad