बागेश्वर:डीएम ने एआरटीओ कार्यालय और उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिलौना का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

ख़बर शेयर करें

जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने एआरटीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। परिवहन विभाग की आवश्यक सभी अभिलेखों,पत्रावलियों को शीघ्र डिजिटलीकरण सुनिश्चित करने और जनता को प्रदान की जारी सुविधाओं को और प्रभावी तरीके से सुधारात्मक कदम उठाने के कड़े निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि यदि किसी भी स्तर पर सुविधा शुल्क मांगने या लापरवाही बरतने की शिकायत मिलती है,तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान एआरटीओ कार्यालय में लाइसेंस बनाने एवं वाहनों की फिटनेस आदि कराने आए हुए वाहन स्वामियों से जिलाधिकारी ने यहां तैनात कर्मचारियों का भी फीडबैक लिया।बुधवार को जिलाधिकारी के एआरटीओ कार्यालय पहुंचते ही अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कम्प मच गया। डीएम ने एआरटीओ में रखे तमाम पत्रावलियों एवं रिकॉर्ड का अवलोकन किया। लाइसेंस निर्गत करने एवं अन्य दी जाने वाली सुविधाओं व कार्यों को समयबद्धता के साथ पूर्ण करने सख्त निर्देश दिए। कार्यालय में रिकार्ड रूम में फाइलों के साथ ही अन्य सामग्री का रख-रखाव उचित तरीके से न होने पर जिलाधिकारी ने गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए फाइलों सहित अन्य सामाग्रियों को व्यवस्थित तरीके से रखने के निर्देश दिए। कार्यालय में लगे अग्निशमन उपकरण एक्सपायरी मिलने पर जिलाधिकारी ने एआरटीओ का कड़ी फटकार लगाते हुए उपकरणों को तत्काल बदलने के निर्देश दिए। निष्प्रयोज्य सामाग्रियों,पत्रावालियों का नियमानुसार विनिष्टिकरण करने को कहा। कार्यालय में मिली कमियों में अपेक्षित सुधार नहीं होने पर जिलाधिकारी ने कड़ी कार्रवाई अमल में लाने की भी सख्त हिदायत दी।जिलाधिकारी ने अधिकारियों को गुड गवर्नेस के मॉडल पर कार्य करते हुए सरलीकरण, समाधान, निस्तारण और संतुष्टि के मूलमंत्र के साथ सुचारू कार्यप्रणाली और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए निर्देशित किया। जनता को बेहतर और त्वरित सेवाएं उपलब्ध कराने के लक्ष्य के साथ समयबद्ध तरीके से लाइसेंस और फिटनेस संबंधी प्रमाण पत्र निर्गत किए जाने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने परिवहन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि ओवरलोडिंग, हाईस्पीड, नशे और गलत तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ चालान की कार्यवाही की जाए ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।जिलाधिकारी ने कहा कि जन सुविधाओं के दृष्टिगत सरकार द्वारा ऑनलाइन सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए विशेष ध्यान दिया जा रहा है। लोगों को घर पर बैठे ही अधिकांश सुविधाएं उपलब्ध हो, इस दिशा में सभी विभागों द्वारा तेजी से कार्य किए जा रहे हैं। उसके उपरांत जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन रोडवेज वर्कशॉप का भी निरीक्षण किया। इस दौरान एआरटीओ हरीश रावल आदि अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

वही इसके बाद जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने रा.उ.मा. विद्यालय बिलौना का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने विद्यालय भवन के साथ ही बुनियादी सुविधाओं,मध्याह्न भोजन तथा शिक्षण व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अलग-अलग कक्षाओं में जाकर बच्चों के साथ संवाद किया तथा विभिन्न विषयों की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया तथा अध्यापकों से शिक्षा के स्तर में और प्रभावी तरीके से सुधार लाने के निर्देश देते हुए किताबी ज्ञान के साथ-साथ नैतिक शिक्षा पर भी ध्यान केंद्रित करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विद्यालय की कक्षाओं,शौचालयों एवं पेयजल सुविधाओं व मिड डे मील के बारे में जानकारी प्राप्त की। डीएम ने विद्यालय में उपस्थित छोटे बच्चों से विशेष संवाद किया और उन्हें नैतिक शिक्षा के महत्व को समझाया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मध्याह्न भोजन की उपलब्धता एवं स्वच्छता का विशेष रूप से ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने बच्चों को गुणवत्तापरक शिक्षा देने के लिए शिक्षकों को निरन्तर प्रयासरत रहने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बेहतर शैक्षणिक वातावरण तैयार करने के लिए विद्यालय प्रबंधन समिति को भी सक्रियता के साथ काम करने के निर्देश दिए।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad