बागेश्वर:राज्य में प्रस्तावित विद्युत दरों पर जन सुनवाई – आमजन से सहभागिता की अपील

ख़बर शेयर करें

बागेश्वर,

📌राज्य में प्रस्तावित विद्युत दरों पर जन सुनवाई – आमजन से सहभागिता की अपील

उत्तराखण्ड विद्युत नियामक आयोग द्वारा राज्य में प्रस्तावित विद्युत दरों के संबंध में जन सुनवाई आयोजित की जा रही है। आयोग के समक्ष उत्तराखण्ड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPCL), पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन ऑफ उत्तराखण्ड लिमिटेड (PTCUL), यूजेवीएन लिमिटेड (UJVN Ltd.) तथा एसएलडीसी द्वारा वित्तीय वर्ष 2024–25 के ट्रू-अप, वित्तीय वर्ष 2025–26 की वार्षिक अनुपालन समीक्षा तथा वित्तीय वर्ष 2026–27 के एआरआर एवं टैरिफ याचिकाओं पर विचार किया जाएगा।
उपभोक्ताओं, जनप्रतिनिधियों, उद्योग संगठनों एवं आम नागरिकों से अनुरोध है कि वे प्रस्तावित विद्युत दरों के संबंध में अपने सुझाव एवं आपत्तियां प्रस्तुत करने हेतु जन सुनवाई में सहभागिता करें।

इच्छुक व्यक्ति लिखित अथवा मौखिक रूप से अपने विचार आयोग के समक्ष रख सकते हैं।
जन सुनवाई की तिथियां एवं स्थान निम्नानुसार हैं—

18 फरवरी 2026 – कर्णप्रयाग, क्षेत्र पंचायत विकास खंड सभागार (प्रातः 11:00 बजे से)
20 फरवरी 2026 – मुनस्यारी, विकासखंड सभागार (प्रातः 11:00 बजे से)
23 फरवरी 2026 – रुद्रपुर, विकास भवन सभागार (प्रातः 10:30 बजे से)
27 फरवरी 2026 – देहरादून, उत्तराखण्ड विद्युत नियामक आयोग सभागार (प्रातः 10:30 बजे से)
सभी संबंधित नागरिकों से अपेक्षा है कि वे अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा बनें और विद्युत दर निर्धारण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।

अधिक जानकारी एवं संबंधित दस्तावेज आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad