बागेश्वर: ग्राम सभा सात के राजस्व गांव रतबे में प्राथमिक पाठशाला रत्बे,आंगनबाड़ी को जाने वाला मुख्य पैदल मार्ग बारिश के चलते ध्वस्त,ग्रामीणों ने जल्द आपदा राहत से दीवार तथा सीसी मार्ग बनाने की मांग भी की

ख़बर शेयर करें

बागेश्वर जनपद में मानसून सीजन में बारिश जमकर कहर मचा रही है बीते 5 जुलाई को ग्राम सभा सात के राजस्व गांव रतबे में प्राथमिक पाठशाला रत्बे को जाने वाला मुख्य पैदल मार्ग मध्यरात्रि में पूरा रास्ता स्थानीय ग्रामीण भगत सिंह के मकान का आंगन तथा हीरा सिंह की दीवार पूरी तरह आपदा ध्वस्त हो चुकी है जिसके कारण रत बे गांव से प्रथमिक विद्यालय तथा आंगनबाड़ी को जाने वाला रस्ता पूर्ण रूप से बंद है ये मार्ग ग्राम सात तथा रतबे को मुख्य रूप से जोड़ता है और इस भूस्खलन से भगत सिंह के मकान को गिरने का भी खतरा बना हुआ है ।

ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन भी दिया है इन्होंने जल्द से जल्द आपदा राहत से दीवार तथा सीसी मार्ग बनाने की मांग भी की है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad
Ad
Ad
Ad