उत्तराखंड :विजिलेंस टीम की कार्यवाही – यहां एक और भ्रष्टाचारी 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गरफ्तार

ख़बर शेयर करें

कोटद्वार: फायर एनओसी रिन्यूअल के नाम पर रिश्वत लेते फायरमैन रंगे हाथ गिरफ्तार
कोटद्वार में विजिलेंस टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए फायर स्टेशन में तैनात लीडिंग फायरमैन को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी फायरमैन की पहचान रणधीर सिंह के रूप में हुई है, जो फायर स्टेशन कोटद्वार में एलएफएम (लीडिंग फायरमैन) के पद पर तैनात था।
जानकारी के अनुसार, आरोपी रणधीर सिंह ने शिकायतकर्ता से मालिनी वैली कॉलेज ऑफ़ एजूकेशन, कोटद्वार की बिल्डिंग की फायर एनओसी रिन्यूअल करने के एवज में 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। शिकायत मिलने पर विजिलेंस टीम ने जाल बिछाया और आरोपी को फायर स्टेशन के पास से रिश्वत की रकम लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।विजिलेंस टीम द्वारा आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई से सरकारी विभागों में फैले भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त संदेश गया है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad