उत्तराखंड: (मौसम) फिर मौसम में बदलाव की जारी चेतावनी

ख़बर शेयर करें

देहरादून– मौसम विभाग ने उत्तराखंड में 3 दिन तक बारिश, ओलावृष्टि के साथ तेज आंधी चलने की चेतावनी जारी की है। साथ ही 23 से 25 मई तक के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है। मौसम विभाग के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह के पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाएं चलेंगी। साथ ही उनका कहना है कि 70 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से अंधड़ चलने की संभावना है। 25 मई के बाद से ही मौसम में कुछ बदलाव देखने को मिलेगा।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad