उत्तराखंड:(बिग न्यूज) कुमाऊं में यहां नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में होटल सील, प्रशासन की कार्रवाई
हल्द्वानी। नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए कटघरिया स्थित त्रिशूल होटल को सील कर दिया। सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी के नेतृत्व में पुलिस, प्रशासन और प्राधिकरण की संयुक्त टीम ने होटल पहुंचकर यह कार्रवाई की।
जानकारी के अनुसार, एबीवीपी अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सहित चार लोगों पर इसी होटल में नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने का आरोप है। मामले के सामने आने के बाद प्रशासन ने होटल की जांच की। जांच में होटल बिना अनुमति के संचालित होता पाया गया, जिसके बाद टीम ने उसे सील कर दिया।
प्रशासन की इस कार्रवाई को मामले से जुड़े घटनास्थल और होटल के संचालन की अनियमितताओं के संबंध में अहम कदम माना जा रहा है। मामले में पुलिस की जांच जारी है।
ADVERTISEMENTS



