पीएम श्री विक्टर मोहन जोशी स्मारक राइंका बागेश्वर में बाल दिवस पर मानक लेखन प्रतियोगिता का आयोजन

बागेश्वर, 14 नवंबर। पीएम श्री विक्टर मोहन जोशी स्मारक राजकीय इंटर कॉलेज बागेश्वर में बाल दिवस के अवसर पर मानक क्लब के छात्र-छात्राओं की स्टैंडर्ड राइटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इस बार प्रतियोगिता का विषय “गैस सिलेंडर” रखा गया था। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
निर्णायक मंडल में मोनिका, कोमल वर्मा, पूनम और रुचि कांडपाल ने निर्णायक की भूमिका निभाई। प्रतियोगिता में कु. गुड्डी आर्य ने प्रथम, नेहा पांडे ने द्वितीय, सीता ने तृतीय तथा अंजलि मेहर ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया।
मानक क्लब के मेंटर प्रधानाचार्य दीपचंद्र जोशी ने सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया। प्रथम पुरस्कार के रूप में 1500 रुपये, द्वितीय को 1000 रुपये, तृतीय को 750 रुपये तथा चतुर्थ को 500 रुपये, इस प्रकार कुल 3750 रुपये की धनराशि पुरस्कार स्वरूप प्रदान की गई।
इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। बताया गया कि बीआईएस एक राष्ट्रीय मानक निकाय है जो मानकों का निर्धारण एवं प्रमाणीकरण करता है। छात्रों को ISI मार्क, हॉलमार्क तथा R-मार्क की जानकारी दी गई। प्रधानाचार्य ने बताया कि किसी भी उत्पाद की गुणवत्ता की जांच BIS Care App के माध्यम से की जा सकती है – ISI मार्क उत्पाद की जांच CML नंबर से, सोने-चांदी के आभूषणों की जांच Hallmark के HUID नंबर से तथा इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों की जांच R-Mark के CRS नंबर से की जा सकती है।
इस अवसर पर महिपाल सिंह खेतवाल, हरीश रावल, सुरेश राम, राजेश आगरी, उमेद सिंह आदि लोग उपस्थित थे।


