उत्तराखंड: यहां भीषण सड़क हादसा नदी में गिरी इनोवा कार, चार लोगों की मौत, एक गंभीर

Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तरकाशी। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी स्थित धर्मकुंड के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां सात लोगों से भरी इनोवा कार अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। दुर्घटना में लापता अन्य लोगों की तलाश के लिए पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें रेस्क्यू अभियान चला रही हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, धर्मकुंड से करीब 20 मीटर आगे डबरानी की ओर एक इनोवा कार अचानक अनियंत्रित होकर नदी में गिर गई। हादसे के समय वाहन में कुल सात लोग सवार बताए जा रहे हैं। दुर्घटना की सूचना डेल्टा के माध्यम से पुलिस को मिली, जिसके बाद पुलिस, एसडीआरएफ और 108 आपातकालीन सेवा की टीमें तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुईं।
नदी किनारे मिले चार शव

रेस्क्यू अभियान के दौरान नदी किनारे से चार लोगों के शव बरामद किए गए हैं। वहीं, एक घायल व्यक्ति को सड़क तक पहुंचाने के लिए मनेरी पुलिस और बचाव दल जुटे हुए हैं। घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है।
लापता लोगों की तलाश में रेस्क्यू अभियान

हादसे के बाद घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है। नदी में गिरे अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार वाहन में सात लोग सवार थे। हादसे के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।

प्रशासन और बचाव दल की ओर से रेस्क्यू अभियान जारी है। मृतकों और घायलों की पहचान तथा दुर्घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
Ad
Ad